अल्मोड़ा के द्वाराहाट और ताड़ीखेत में आयोजित होंगे विशेष आधार कैंप, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
गीता जोशी (संपादक) · 15 मई 2026 | 12:39 pm

अल्मोड़ा: जनपद के द्वाराहाट और ताड़ीखेत विकासखंडों में आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत पूर्व में आयोजित शिविरों में क्षेत्रीय जनता की भारी भागीदारी रही थी, जिस कारण कई नागरिक अपनी आधार संबंधी प्रक्रियाओं को पूर्ण नहीं कर सके थे। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जन अनुरोधों को स्वीकार करते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद के चयनित स्थानों पर इन विशेष शिविरों के आयोजन का निर्णय लिया है।
प्रशासन द्वारा जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड द्वाराहाट के पंचायत भवन, ईड़ा में 20 एवं 21 मई 2026 को आधार कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विकासखंड ताड़ीखेत के प्राथमिक विद्यालय, टूनाकोट में 28 मई 2026 को आधार शिविर लगाया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से स्थानीय निवासियों को आधार कार्ड बनवाने और उनमें सुधार करवाने की सुविधा प्राप्त होगी।
जिलाधिकारी ने नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित ग्राम पंचायतों में प्रातः 11 बजे से शिविरों के संचालन हेतु सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने क्षेत्रीय जनता से इन विशेष कैंपों में पहुंचकर आधार संबंधी सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
संबंधित ख़बरें

मानसून की तैयारियों को लेकर अल्मोड़ा में जिलास्तरीय बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
20 जुलाई 2026 | 05:47 pm

अल्मोड़ा में 12 दिवसीय धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित
18 जुलाई 2026 | 03:26 pm

अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
18 जुलाई 2026 | 12:29 pm

हरेला पर्व पर गरुड़ाबाज में राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम, जागेश्वर क्षेत्र के लिए आठ घोषणाएं
16 जुलाई 2026 | 08:13 pm