अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में चरस तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार; लाखों की चरस जब्त

गीता जोशी (संपादक) · 2 मार्च 2026 | 03:43 pm

C7c81c91 7c24 476e a123 3e0177840f9a
विज्ञापन (Top) · Ad Space

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से लगभग 1 लाख रुपये से अधिक कीमत की 522 ग्राम चरस बरामद की है। यह कार्रवाई लगातार जारी चेकिंग अभियान का परिणाम है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके द्वारा नशे के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में, त्योहारों के मद्देनजर सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग करने तथा अवैध गांजा, चरस और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों पर कठोर कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह के पर्यवेक्षण में, कोतवाली अल्मोड़ा के प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। धारानौला चौकी प्रभारी आनन्द बल्लभ कश्मीरा और उनकी पुलिस टीम ने 1 फरवरी, 2026 को बेस तिराहा, अल्मोड़ा पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार (संख्या UK 01 TA 4129) को रोका। कार की तलाशी लेने पर 522 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने तत्काल वाहन को जब्त कर लिया और चरस तस्करी के आरोप में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली अल्मोड़ा में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 22/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राकेश कुमार (उम्र 25 वर्ष) पुत्र मधन राम, निवासी गौना, जलना, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। बरामद की गई 522 ग्राम अवैध चरस की अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत 1,04,400 रुपये है। इस कार्रवाई में धारानौला चौकी प्रभारी आनन्द बल्लभ कश्मीरा और मुख्य आरक्षक आसिफ हुसैन की टीम शामिल थी।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें