अल्मोड़ा में वनाग्नि पर अलर्ट: द्वाराहाट में चौपाल, ग्रामीणों को किया गया जागरूक
गीता जोशी (संपादक) · 28 अप्रैल 2026 | 04:50 pm

अल्मोड़ा, जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला स्तरीय वनाग्नि समिति अल्मोड़ा के दिशा-निर्देशों के क्रम में आज विकासखंड द्वाराहाट के सभागार में विकासखंड स्तरीय वनाग्नि समिति, ग्राम स्तरीय वनाग्नि समितियों के अध्यक्षों (ग्राम प्रधानों), वन विभाग एवं पंचायतीराज विभाग के कार्मिकों की उपस्थिति में वनाग्नि चौपाल का आयोजन किया गया।
वनाग्नि चौपाल का मुख्य उद्देश्य वनाग्नि के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा वनाग्नि प्रबंधन में जनसहभागिता सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान उपस्थित लोगों को वनाग्नि के कारण सूखते जल स्रोतों, नष्ट होती जैव विविधता, बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष, ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन पर पड़ने वाले प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई।
मुख्य प्रशिक्षक गजेंद्र कुमार पाठक द्वारा पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वनाग्नि से होने वाले नुकसान एवं इसके प्रभावी नियंत्रण के उपायों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने शीतलाखेत मॉडल का उल्लेख करते हुए स्थानीय स्तर पर जनसहयोग के माध्यम से वनाग्नि नियंत्रण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत देर शाम विकासखंड के ग्राम डढोली में भी वनाग्नि चौपाल का आयोजन किया गया, जहां स्थानीय ग्रामीणों को वनाग्नि से बचाव एवं रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख सुनील कांडपाल, वन क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी तथा अन्य उपस्थित रहे|
संबंधित ख़बरें

मानसून की तैयारियों को लेकर अल्मोड़ा में जिलास्तरीय बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
20 जुलाई 2026 | 05:47 pm

अल्मोड़ा में 12 दिवसीय धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित
18 जुलाई 2026 | 03:26 pm

अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
18 जुलाई 2026 | 12:29 pm

हरेला पर्व पर गरुड़ाबाज में राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम, जागेश्वर क्षेत्र के लिए आठ घोषणाएं
16 जुलाई 2026 | 08:13 pm