अल्मोड़ा में 28 मार्च को होगा 'अर्थ आवर' का आयोजन: ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गीता जोशी (संपादक) · 27 मार्च 2026 | 07:10 pm

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद अल्मोड़ा में 28 मार्च, 2026 को “अर्थ आवर (Earth Hour)” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे की अवधि के लिए आयोजित होगा।
जानकारी के अनुसार, “अर्थ आवर” का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और ऊर्जा की बचत के प्रति जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाना है। इस एक घंटे के दौरान, सभी शासकीय कार्यालयों, प्रतिष्ठानों और आमजन से गैर-आवश्यक विद्युत उपकरणों तथा लाइटों को बंद रखने का अनुरोध किया गया है।
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अभियान के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वे “अर्थ आवर” के दौरान अनावश्यक लाइटों को बंद कर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
संबंधित ख़बरें

मानसून की तैयारियों को लेकर अल्मोड़ा में जिलास्तरीय बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
20 जुलाई 2026 | 05:47 pm

अल्मोड़ा में 12 दिवसीय धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित
18 जुलाई 2026 | 03:26 pm

अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
18 जुलाई 2026 | 12:29 pm

हरेला पर्व पर गरुड़ाबाज में राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम, जागेश्वर क्षेत्र के लिए आठ घोषणाएं
16 जुलाई 2026 | 08:13 pm