अल्मोड़ा: वन्यजीव हमले में एक व्यक्ति की मृत्यु, वन विभाग ने प्रदान की आर्थिक सहायता
गीता जोशी (संपादक) · 2 अप्रैल 2026 | 01:19 pm

अल्मोड़ा: जनपद के मोहान रेंज अंतर्गत तड़म ग्राम सभा में 31 मार्च 2026 को एक दुखद घटना सामने आई। उपसंभागीय वनाधिकारी काकुल पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर के समय जंगल में घास लेने गए लगभग 60 वर्षीय एक व्यक्ति की वन्यजीव के आकस्मिक हमले से मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही की। विभाग द्वारा प्रभावित परिवार को सभी संभावित सहायता प्रदान की जा रही है। तत्काल राहत के तौर पर 2.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी गई है।
वन विभाग मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए क्षेत्र में सतत निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है। मोहान रेंज सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे गश्ती दल तैनात किए गए हैं, जो वन्यजीवों की गतिविधियों पर निरंतर नजर रख रहे हैं। इसके अतिरिक्त, वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें पकड़ने के उद्देश्य से पिंजरे, कैमरा ट्रैप एवं ड्रोन जैसी तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।
ग्रामीणों की सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है। गांवों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार घोषणाएं की जा रही हैं तथा सुरक्षा संबंधी पोस्टर चस्पा किए गए हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से जंगल क्षेत्रों में प्रवेश न करें और सतर्क रहते हुए विभागीय निर्देशों का पालन करें।
संबंधित ख़बरें

मानसून की तैयारियों को लेकर अल्मोड़ा में जिलास्तरीय बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
20 जुलाई 2026 | 05:47 pm

अल्मोड़ा में 12 दिवसीय धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित
18 जुलाई 2026 | 03:26 pm

अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
18 जुलाई 2026 | 12:29 pm

हरेला पर्व पर गरुड़ाबाज में राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम, जागेश्वर क्षेत्र के लिए आठ घोषणाएं
16 जुलाई 2026 | 08:13 pm