जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान अल्मोड़ा के वीर सपूत लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद
गीता जोशी (संपादक) · 7 जून 2026 | 02:19 pm

अल्मोड़ा/देहरादून। उत्तराखंड के लिए दुखद समाचार सामने आया है। अल्मोड़ा निवासी भारतीय सेना के युवा अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने शहीद अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश सेवा के प्रति उनका समर्पण, अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के सर्वोच्च बलिदान से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उनका बलिदान राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।
संबंधित ख़बरें

मानसून की तैयारियों को लेकर अल्मोड़ा में जिलास्तरीय बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
20 जुलाई 2026 | 05:47 pm

अल्मोड़ा में 12 दिवसीय धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित
18 जुलाई 2026 | 03:26 pm

अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
18 जुलाई 2026 | 12:29 pm

हरेला पर्व पर गरुड़ाबाज में राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम, जागेश्वर क्षेत्र के लिए आठ घोषणाएं
16 जुलाई 2026 | 08:13 pm