अल्मोड़ा

जिलाधिकारी, जिला जज और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की जिला कारागार का निरीक्षण

गीता जोशी (संपादक) · 26 जून 2026 | 01:16 pm

जिलाधिकारी, जिला जज और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की जिला कारागार का निरीक्षण
विज्ञापन (Top) · Ad Space

अल्मोड़ा: जिला जज श्रीकांत पाण्डेय, जिलाधिकारी अंशुल सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के ने हाल ही में जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण में सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

अधिकारियों ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, बंदियों के परिजनों को मिलने वाली सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से स्थापित बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन भी किया गया।

निरीक्षण के समय, कारागार प्रशासन को व्यवस्थाओं को और अधिक उत्कृष्ट बनाने तथा बंदियों के कल्याण और सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंधों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक जयंत पांगती तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें