स्पोर्ट्स

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम,शुभमन गिल और जितेश को टीम से बाहर कर दिया

विमल (संपादक) · 20 दिसंबर 2025 | 09:08 am

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम,शुभमन गिल और जितेश को टीम से बाहर कर दिया
विज्ञापन (Top) · Ad Space

India T20 WC 2026 Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया. बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और सूर्या की मौजूदगी में स्क्वॉड का ऐलान किया.

इसमें दो चौंकाने वाले फैसले हुए. शुभमन गिल और जितेश को बाहर कर दिया गया. अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है तो इशान किशन को दूसरे कीपर के तौर पर चुना गया है. शुभमन पिछली सीरीज तक टीम इंडिया के उपकप्तान थे लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते उनकी छुट्टी हो गई.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, इशान किशन, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें