नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने अल्मोड़ा का किया दौरा, जिलाधिकारी ने दी जनपद की विस्तृत जानकारी
गीता जोशी (संपादक) · 31 मार्च 2026 | 06:51 pm

अल्मोड़ा: नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के बेरी ने जनपद अल्मोड़ा का भ्रमण किया। उनके इस भ्रमण के दौरान, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने उनसे भेंट की। इस भेंटवार्ता में जिलाधिकारी ने उपाध्यक्ष को अल्मोड़ा जनपद की विस्तृत जानकारी प्रदान की, जिसमें भौगोलिक स्थिति, सामाजिक परिदृश्य और आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण पहलू शामिल थे।
यह भेंट कसार देवी स्थित एक होटल में आयोजित हुई। इस बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, स्वच्छता, ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और तकनीकी विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने उपाध्यक्ष को जनपद में संचालित विकासात्मक योजनाओं, उनकी प्रमुख उपलब्धियों और सामने आ रही चुनौतियों से भी अवगत कराया।
भेंट के अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष को स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिमाद्रि हैंडलूम द्वारा निर्मित शॉल और विभिन्न प्रकार के पहाड़ी उत्पाद उपहार स्वरूप भेंट किए।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के बेरी ने अल्मोड़ा के प्राकृतिक सौंदर्य और स्वच्छ वातावरण की विशेष रूप से प्रशंसा की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप धौलाखंडी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित ख़बरें

मानसून की तैयारियों को लेकर अल्मोड़ा में जिलास्तरीय बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
20 जुलाई 2026 | 05:47 pm

अल्मोड़ा में 12 दिवसीय धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित
18 जुलाई 2026 | 03:26 pm

अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
18 जुलाई 2026 | 12:29 pm

हरेला पर्व पर गरुड़ाबाज में राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम, जागेश्वर क्षेत्र के लिए आठ घोषणाएं
16 जुलाई 2026 | 08:13 pm