देश-दुनिया

नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में बदला स्कूलों का समय, भीषण गर्मी के चलते लिया गया निर्णय

गीता जोशी (संपादक) · 21 मई 2026 | 08:23 pm

नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में बदला स्कूलों का समय, भीषण गर्मी के चलते लिया गया निर्णय
विज्ञापन (Top) · Ad Space

नैनीताल: भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जनपद के मैदानी क्षेत्रों के विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार हल्द्वानी, रामनगर एवं कोटाबाग विकासखंड के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 22 मई 2026 से नई समयसारिणी लागू रहेगी। यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित विद्यालय इस नई व्यवस्था से बाहर रहेंगे और वहां पूर्व की भांति कार्य संचालित होगा। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की रक्षा एवं हीटवेव के प्रकोप से सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक निर्णय लिया गया है।

नई समयसारिणी के अनुसार विद्यालयों में प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजे आयोजित की जाएगी, जबकि विद्यालय संचालन का समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें