अल्मोड़ा

बल्टा गांव में जिलाधिकारी का स्थलीय निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा

गीता जोशी (संपादक) · 7 अप्रैल 2026 | 05:53 pm

बल्टा गांव में जिलाधिकारी का स्थलीय निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन (Top) · Ad Space

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विकासखंड हवालबाग के बल्टा गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने पेयजल आपूर्ति की समीक्षा तथा जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ, नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने मार्गीय सुविधाओं और सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। संबंधित विभागों को सड़क मार्गों को सुरक्षित व सुगम बनाने हेतु आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए।

खेल मैदान निर्माण को लेकर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया तथा पीडब्लूडी को जल्द आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

सब्जी उत्पादन गतिविधियों की जानकारी लेते हुए किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु अधिकारियों को सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय सब्जी उत्पादन से किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है। जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा के लिए सूअर रोधी दीवार का आगणन भी बनाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए, जिससे ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिल सके।

इस अवसर पर तहसीलदार सदर ज्योति धपवाल, पेयजल निगम के अधिशाषी अभियंता संजीव वर्मा, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी डी एन कांडपाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें