देवभूमि उत्तराखंड

बागेश्वर की बेटी प्रेमा रावत ने किया भारतीय टीम के लिए डेब्यू, उत्तराखंड में खुशी की लहर

मुख्य संपादक · 22 जून 2026 | 11:52 am

बागेश्वर की बेटी प्रेमा रावत ने किया भारतीय टीम के लिए डेब्यू, उत्तराखंड में खुशी की लहर
विज्ञापन (Top) · Ad Space

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की रहने वाली युवा लेग स्पिनर प्रेमा रावत ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए पदार्पण (डेब्यू) कर इतिहास रच दिया है। आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में प्रेमा रावत को भारतीय टीम की ओर से पहली बार खेलने का मौका मिला।

प्रेमा रावत मूल रूप से बागेश्वर जिले के सुमटी-बैसानी गांव की निवासी हैं। हाल ही में उन्हें महिला टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। टीम की प्रमुख स्पिनर श्रेयंका पाटिल के चोटिल होने के बाद प्रेमा को टीम में जगह मिली और उन्होंने सीधे विश्व कप के मंच पर अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया।

24 वर्षीय प्रेमा रावत ने घरेलू क्रिकेट और महिला प्रीमियर लीग (WPL) में अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपनी लेग स्पिन और बेहतरीन फील्डिंग से पहचान बनाई। इसके अलावा भारत-ए टीम के लिए भी उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

प्रेमा की इस उपलब्धि से पूरे बागेश्वर और उत्तराखंड में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इसे प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्र से निकलकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम तक पहुंचने वाली प्रेमा रावत अब उत्तराखंड की नई खेल प्रेरणा बन गई हैं।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें