राजस्व कार्यों में तेजी लाने पर जोर: लंबित मामलों पर गंभीरता से निस्तारण के निर्देश
गीता जोशी (संपादक) · 7 मार्च 2026 | 10:18 pm

अल्मोड़ा: जनपद में राजस्व कार्यों, अदालती मामलों तथा राजस्व बोर्ड एवं शासन स्तर से संचालित विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा हुई। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को राजस्व अधिकारियों के साथ यह बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण में गंभीरता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नियत अवधि के भीतर मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर बल दिया। आगामी 28 मार्च को प्रस्तावित राजस्व लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए सभी तहसीलों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा उपयुक्त स्थानों का चिन्हीकरण करने को कहा गया।
बैठक में अल्मोड़ा तहसील में संचालित पायलट कार्यक्रम “नक्शा” के अंतर्गत किए जा रहे सर्वेक्षण कार्यों की भी समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यह कार्य पूर्ण शुद्धता एवं सावधानी से हो तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर इसकी प्रगति सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने किसान रजिस्ट्री के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इसमें गति लाने का निर्देश दिया। चूंकि किसान रजिस्ट्री में पंजीकरण का कार्य कृषि विभाग द्वारा किया जाना है, इसलिए कृषि विभाग की सक्रिय भागीदारी तथा अपेक्षित सहयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्य में किसी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए।
अंश निर्धारण तथा डिजिटल फसल सर्वेक्षण जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों की तहसीलवार प्रगति का भी अवलोकन किया गया। अपर जिलाधिकारी ने दैनिक प्रगति की समीक्षा करते हुए, जिन तहसीलों में कार्य अपेक्षाकृत धीमा पाया गया, उन्हें निर्धारित दैनिक लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
इसके अतिरिक्त, बैठक में डिजिटाइजेशन से संबंधित कार्यों, फार्मर रजिस्ट्रियों के अद्यतन, राजस्व वादों की प्रगति तथा अन्य महत्वपूर्ण राजस्व विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
संबंधित ख़बरें

मानसून की तैयारियों को लेकर अल्मोड़ा में जिलास्तरीय बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
20 जुलाई 2026 | 05:47 pm

अल्मोड़ा में 12 दिवसीय धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित
18 जुलाई 2026 | 03:26 pm

अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
18 जुलाई 2026 | 12:29 pm

हरेला पर्व पर गरुड़ाबाज में राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम, जागेश्वर क्षेत्र के लिए आठ घोषणाएं
16 जुलाई 2026 | 08:13 pm