सीएम धामी के अल्मोड़ा दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने उदय शंकर अकादमी पहुंच संभाली व्यवस्थाओं की कमान
गीता जोशी (संपादक) · 25 मई 2026 | 04:45 pm

अल्मोड़ा ,
आगामी 27 मई 2026 को मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा कार्यक्रम स्थल उदय शंकर नृत्य अकादमी फ़लसीमा का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को विभिन्न कार्य सौंपे। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां समय से संपन्न कर ली जाए। सभी अधिकारी आपसी समन्वय से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि उदय शंकर नृत्य अकादमी में एस डी जी अचीवर्स अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए आगंतुकों के बैठने, अवॉर्ड वितरण करने जैसे विभिन्न कार्यों के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित ख़बरें

मानसून की तैयारियों को लेकर अल्मोड़ा में जिलास्तरीय बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
20 जुलाई 2026 | 05:47 pm

अल्मोड़ा में 12 दिवसीय धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित
18 जुलाई 2026 | 03:26 pm

अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
18 जुलाई 2026 | 12:29 pm

हरेला पर्व पर गरुड़ाबाज में राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम, जागेश्वर क्षेत्र के लिए आठ घोषणाएं
16 जुलाई 2026 | 08:13 pm