अल्मोड़ा पुलिस ने चोरी की घटना का किया सफल खुलासा
विमल (संपादक)1 जनवरी 2026 | 09:13 PM

अल्मोड़ा – कोतवाली पुलिस ने बंद घर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को बिहार के शिवान जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सोने के आभूषण, नकदी तथा अन्य सामान बरामद किया गया है।
मामला क्या था
18 दिसंबर 2025 को अल्मोड़ा के थपलिया क्षेत्र निवासी महेंद्र देवड़ी सिंह देवड़ी ने कोतवाली अल्मोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि परिवार के बाहर रहने के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने के आभूषण और पर्स में रखी लगभग 16 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
शिकायत के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर संख्या 107/2025 भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) व 331(4) के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध दर्ज की गई।
पुलिस की कार्यवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए तकनीकी एवं स्थानीय सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। लगातार प्रयासों के बाद 31 दिसंबर 2025 को आरोपी संजय तिवारी को शिवान (बिहार) से गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने
-
लगभग 7 ग्राम सोने की पीली धातु
-
4010 रुपये नकद
-
02 कंबल
बरामद किए हैं। बरामदगी के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: संजय तिवारी
उम्र: 49 वर्ष
पिता का नाम: स्व. जगन्नाथ तिवारी
निवासी: नथनपुर, थाना गौतम नगर, जिला शिवान (बिहार)
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
-
उप निरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा (चौकी प्रभारी, धारानौला)
-
कांस्टेबल राकेश खेतवाल
-
कांस्टेबल गिरीश प्रसाद
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, 589 परीक्षार्थी होंगे शामिल
23 जुलाई 2026 | 07:23 PM

अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक: जिलाधिकारी ने दिए दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधार के निर्देश
23 जुलाई 2026 | 07:12 PM

अल्मोड़ा में कांग्रेस और युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली घटना के विरोध में निकाला जुलूस
22 जुलाई 2026 | 06:14 PM

अल्मोड़ा: दन्या पुलिस ने गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में चलाया जन जागरूकता अभियान
21 जुलाई 2026 | 07:18 PM