अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में ड्रेनेज कार्यों पर सख्ती: 39 नालों का निर्माण तेज करने के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं

गीता जोशी (संपादक) · 28 अप्रैल 2026 | 04:56 pm

अल्मोड़ा में ड्रेनेज कार्यों पर सख्ती: 39 नालों का निर्माण तेज करने के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं
विज्ञापन (Top) · Ad Space

अल्मोड़ा,  जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में अल्मोड़ा नगर के ड्रेनेज सिस्टम के अंतर्गत निर्मित हो रहे नालों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि नगर में कुल 39 नालों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिनमें से कई नालों का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष नालों पर कार्य जारी है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवशेष नालों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण किए जाएं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम को सुव्यवस्थित बनाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव की समस्या से आमजन को राहत मिल सके।

उन्होंने संबंधित विभागों को नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करने तथा कार्यों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, जहां कहीं भी अवरोध या तकनीकी समस्या आ रही हो, उसका त्वरित समाधान करने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में बेहतर जल निकासी व्यवस्था स्थापित करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नालों के निर्माण में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, सिंचाई, जल संस्थान, जल निगम समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें