आंगनवाड़ी केंद्र मटेला में अंडों की गुणवत्ता की शिकायत की जांच: आरोप निराधार पाए गए
गीता जोशी (संपादक) · 31 मार्च 2026 | 06:49 pm

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह के निर्देश पर विकासखंड हवालबाग के आंगनवाड़ी केंद्र मटेला में अंडों की गुणवत्ता संबंधी शिकायतों की जांच की गई। बच्चों को वितरित किए जा रहे अंडों के बारे में प्रकाशित समाचार और प्राप्त शिकायतों के क्रम में, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास, पीताम्बर प्रसाद ने आज केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, अन्य संबंधित अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। केंद्र पर उपलब्ध पोषाहार की गहनता से जांच की गई। इस प्रक्रिया में केंद्र में मौजूद सभी लाभार्थियों और उनके अभिभावकों से जानकारी ली गई। लाभार्थियों ने स्पष्ट रूप से बताया कि केंद्र में वितरित किए जा रहे अंडे सही और उपयोग योग्य हैं, तथा उनमें किसी प्रकार की गुणवत्ता संबंधी समस्या नहीं है।
जांच के क्रम में, ग्राम प्रधान और शिकायतकर्ता द्वारा उठाए गए बिंदुओं का भी परीक्षण किया गया। केंद्र में उपलब्ध अंडों का मौके पर ही सत्यापन किया गया, जिसमें सभी अंडे पूर्णतः ठीक पाए गए। उपस्थित लाभार्थियों ने भी अंडों की गुणवत्ता को सही बताया और किसी भी प्रकार की अनियमितता से इनकार किया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में प्रकाशित समाचार में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि विभाग पोषाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी करता है। किसी भी शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत को तथ्यों के आधार पर ही प्रस्तुत करें, ताकि अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।
संबंधित ख़बरें

मानसून की तैयारियों को लेकर अल्मोड़ा में जिलास्तरीय बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
20 जुलाई 2026 | 05:47 pm

अल्मोड़ा में 12 दिवसीय धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित
18 जुलाई 2026 | 03:26 pm

अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
18 जुलाई 2026 | 12:29 pm

हरेला पर्व पर गरुड़ाबाज में राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम, जागेश्वर क्षेत्र के लिए आठ घोषणाएं
16 जुलाई 2026 | 08:13 pm