अल्मोड़ा

जिलाधिकारी अंशुल ने अल्मोड़ा मुख्य बाजार का निरीक्षण किया, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

गीता जोशी (संपादक) · 1 अप्रैल 2026 | 04:54 pm

जिलाधिकारी अंशुल ने अल्मोड़ा मुख्य बाजार का निरीक्षण किया, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
विज्ञापन (Top) · Ad Space

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल ने अल्मोड़ा के मुख्य बाजार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और विभिन्न कार्यों पर प्रतिक्रिया प्राप्त की।

निरीक्षण के क्रम में, जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा बाजार में शौचालयों की कमी को देखते हुए उनके निर्माण के लिए कई स्थलों का जायजा लिया। उपयुक्त स्थानों का चयन किया गया और संबंधित अधिकारियों को शौचालय परिसर के निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को शहर की नियमित और उचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाजार में झूलते तारों को व्यवस्थित करने और निर्धारित सीमा से बाहर फड़ लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर वासियों की समस्याओं का समाधान, शांतिपूर्ण वातावरण का निर्माण और लोगों को सुविधाएँ प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसके लिए सभी आवश्यक कार्य किए जाएंगे।

इस दौरे में नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, जनप्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें