बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला: अब 9 या 10 दिसंबर को होगी सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, प्रशासन फिर अलर्ट मोड में
मुख्य संपादक2 दिसंबर 2025 | 06:34 PM

नैनीताल-बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण केस में अगली सुनवाई अब 9 या 10 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में होने की संभावना है। नई तारीख सामने आने के बाद हल्द्वानी प्रशासन और पुलिस एक बार फिर अलर्ट मोड में आ गए हैं। संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से ही तैयारी तेज कर दी गई है।
पिछली कार्रवाई के दौरान जहां पुलिस ने 121 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की थी और 21 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया था, वहीं अगली सुनवाई से पहले भी प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की हर कोशिश पर कड़ा एक्शन होगा और किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना, भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति अफवाह फैला कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

नैनीताल में सुखाताल झील की स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
23 जुलाई 2026 | 10:37 PM

हल्द्वानी उप कारागार के 31 बंदियों ने आरसेटी से सीखी सीसीटीवी इंस्टॉलेशन और सर्विस की तकनीक
23 जुलाई 2026 | 05:38 AM

हरकपुर क्वीरा (लक्ष्मी विहार) में सीसी रोड का लोकार्पण, करोड़ों के विकास कार्य गिनाते हुए विकास भगत ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
20 जुलाई 2026 | 01:54 AM

नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी: 20 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश
20 जुलाई 2026 | 01:50 AM