अल्मोड़ा

बीएसएनएल ने शुरू की ई-सिम सेवा, बिना फिजिकल सिम के मिलेगा नेटवर्क

मुख्य संपादक1 दिसंबर 2025 | 11:06 AM

Almora uttarakhand

अल्मोड़ा-भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने उपभोक्ताओं को बेहतर और आधुनिक सुविधा देने के लिए ई-सिम सेवा शुरू कर दी है। अब प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के ग्राहक बिना फिजिकल सिम लगाए ही कॉलिंग और इंटरनेट का लाभ उठा सकेंगे।

बीएसएनएल प्रचालन क्षेत्र के अवर दूरसंचार अधिकारी हरीश तिवारी ने बताया कि हल्द्वानी में इस सेवा का सफल ट्रायल लिया गया, जिसमें ई-सिम सभी मानकों पर खरी उतरी। यह सुविधा उन्हीं उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है जिनके मोबाइल फोन में ई-सिम सपोर्ट मौजूद है। फिलहाल ई-सिम कन्वर्ज़न केवल बीएसएनएल कार्यालयों और अधिकृत फ्रैंचाइज़ी के माध्यम से ही कराया जा सकेगा।

ई-सिम के प्रमुख लाभ

खोने या चोरी होने का जोखिम नहीं—क्योंकि ई-सिम मोबाइल के अंदर ही एंबेडेड रहती है।

मोबाइल चोरी होने पर भी ई-सिम का दुरुपयोग लगभग असंभव।

ई-सिम सपोर्ट वाले स्मार्टफोन में एक फिजिकल सिम + एक ई-सिम दोनों का उपयोग संभव।

क्यूआर कोड स्कैन करते ही ई-सिम तुरंत सक्रिय हो जाती है।

शेयर करें:WhatsAppFacebook

संबंधित ख़बरें