मनरेगा से स्वरोजगार की ओर बड़ा कदम: अल्मोड़ा में शुरू हुआ 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण
गीता जोशी (संपादक)20 फ़रवरी 2026 | 01:18 AM

अल्मोड़ा :जिला विकास अधिकारी एस के पंत के निर्देशन में, भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हवालबाग अल्मोड़ा द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा अंतर्गत 100 दिन प्राप्त जॉब कार्ड धारको को, रोजगार से स्वरोजगार की ओर पहल करते हुए, आज दिनांक 19/022026 से 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी हवालबाग सुंदर सिंह दरियाल एवं आरसेटी के निदेशक राकेश रोशन विश्वकर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मनरेगा के उप कार्यक्रम अधिकारी पंकज मेहता एसबीआई के आरसिटी के फैकेल्टी हरीश सती द्वारा भी प्रशिक्षर्थियों को प्रशिक्षण का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने पर चर्चा करते हुए आर्सेटी एवं विकास खंड की कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर संस्थान की फैकल्टी राजेंद्र सिंह रावत दयाल भारतीयल पीयूष मनोज चौहान देवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, 589 परीक्षार्थी होंगे शामिल
23 जुलाई 2026 | 07:23 PM

अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक: जिलाधिकारी ने दिए दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधार के निर्देश
23 जुलाई 2026 | 07:12 PM

अल्मोड़ा में कांग्रेस और युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली घटना के विरोध में निकाला जुलूस
22 जुलाई 2026 | 06:14 PM

अल्मोड़ा: दन्या पुलिस ने गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में चलाया जन जागरूकता अभियान
21 जुलाई 2026 | 07:18 PM