मरचूला एडवेंचर फेस्ट का समापन — साहस, संस्कृति और पर्यटन का संगम बना सात दिवसीय आयोजन
मुख्य संपादक4 नवंबर 2025 | 11:39 AM

अल्मोड़ा ३ नवंबर — मरचूला में आयोजित सात दिवसीय “मरचूला एडवेंचर फेस्ट” का रविवार को विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक (सल्ट) महेश सिंह जीना और उपनिदेशक पर्यटन, अल्मोड़ा प्रकाश सिंह खत्री उपस्थित रहे।

फेस्ट के दौरान कुल 100 प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न साहसिक गतिविधियों — रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और ज़िप लाइनिंग जैसी रोमांचक प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में संस्कृति विभाग, अल्मोड़ा और रामनगर (नैनीताल) के सांस्कृतिक दलों ने कुमाऊनी और गढ़वाली लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने क्षेत्रीय लोकसंस्कृति को जीवंत कर दिया।
इस अवसर पर होटल एसोसिएशन मरचूला, प्रशिक्षक, प्रशिक्षणार्थी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन ने न केवल युवाओं में साहसिक पर्यटन के प्रति रुचि बढ़ाई, बल्कि मरचूला क्षेत्र को एक संभावनाशील एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में भी पहचान दिलाई।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, 589 परीक्षार्थी होंगे शामिल
23 जुलाई 2026 | 07:23 PM

अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक: जिलाधिकारी ने दिए दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधार के निर्देश
23 जुलाई 2026 | 07:12 PM

अल्मोड़ा में कांग्रेस और युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली घटना के विरोध में निकाला जुलूस
22 जुलाई 2026 | 06:14 PM

अल्मोड़ा: दन्या पुलिस ने गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में चलाया जन जागरूकता अभियान
21 जुलाई 2026 | 07:18 PM