मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली तक़दीर: अल्मोड़ा के नितिन शाह बने आत्मनिर्भर, चार युवाओं को दिया रोजगार
मुख्य संपादक28 दिसंबर 2025 | 04:54 PM

अल्मोड़ा जनपद के निवासी नितिन शाह की सफलता की कहानी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और युवाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण है। फार्मेसी का कोर्स पूरा करने के बाद नितिन शाह अपने भविष्य को स्वरोजगार के माध्यम से आगे बढ़ाना चाहते थे। इसी दौरान उन्हें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी मिली, जिसने उनके सपनों को साकार करने का रास्ता दिखाया।
जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक शुभम सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत नितिन शाह को पूरी प्रक्रिया के दौरान निरंतर मार्गदर्शन दिया गया। आवश्यक दस्तावेजों के संकलन से लेकर औपचारिकताओं को पूरा कराने तक जिला उद्योग केंद्र द्वारा उन्हें हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया गया। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद नितिन शाह को 3.5 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ, जिससे उन्होंने अपने व्यवसाय की शुरुआत की।
आज नितिन शाह का व्यवसाय न केवल सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है, बल्कि इसके माध्यम से वे चार स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं। वर्तमान में वे अपने व्यवसाय से प्रतिमाह 40 से 50 हजार रुपये तक का लाभ अर्जित कर रहे हैं।
नितिन शाह का कहना है कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। वे गर्व के साथ अपना व्यवसाय चला रहे हैं और उनका अनुभव अब अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है, जो स्वरोजगार के जरिए अपने पैरों पर खड़े होना चाहते हैं।
यह सफलता की कहानी साफ तौर पर दर्शाती है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं यदि सही मार्गदर्शन और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ लागू हों, तो वे युवाओं को न केवल रोजगार पाने वाला बल्कि रोजगार देने वाला भी बना सकती हैं।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, 589 परीक्षार्थी होंगे शामिल
23 जुलाई 2026 | 07:23 PM

अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक: जिलाधिकारी ने दिए दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधार के निर्देश
23 जुलाई 2026 | 07:12 PM

अल्मोड़ा में कांग्रेस और युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली घटना के विरोध में निकाला जुलूस
22 जुलाई 2026 | 06:14 PM

अल्मोड़ा: दन्या पुलिस ने गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में चलाया जन जागरूकता अभियान
21 जुलाई 2026 | 07:18 PM