रात में अल्मोड़ा आने-जाने वालों के लिए जरूरी खबर, 4 दिन बंद रहेगा यह राष्ट्रीय राजमार्ग
गीता जोशी (संपादक) · 28 मई 2026 | 01:48 pm

अल्मोड़ा। यदि आप रात के समय अल्मोड़ा की ओर सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-309 पर शैल बैंड से पाण्डेखोला तक डामरीकरण कार्य किए जाने के चलते 29 मई से 1 जून 2026 तक प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से प्रातः 6 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
यह जानकारी सहायक अभियंता, राष्ट्रीय मार्ग खंड लोक निर्माण विभाग रानीखेत शंकर जाड़ौत ने दी। उन्होंने बताया कि सड़क को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए यह कार्य कराया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रानीखेत ने आमजन से सहयोग करने तथा यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
संबंधित ख़बरें

मानसून की तैयारियों को लेकर अल्मोड़ा में जिलास्तरीय बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
20 जुलाई 2026 | 05:47 pm

अल्मोड़ा में 12 दिवसीय धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित
18 जुलाई 2026 | 03:26 pm

अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
18 जुलाई 2026 | 12:29 pm

हरेला पर्व पर गरुड़ाबाज में राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम, जागेश्वर क्षेत्र के लिए आठ घोषणाएं
16 जुलाई 2026 | 08:13 pm