देवभूमि उत्तराखंड

सुबह की प्रार्थना में क्या बड़ा बदलाव? शिक्षा विभाग का नया आदेश चर्चा में

मुख्य संपादक17 नवंबर 2025 | 07:10 AM

सुबह की प्रार्थना में क्या बड़ा बदलाव? शिक्षा विभाग का नया आदेश चर्चा में

उत्तराखंड – शिक्षा विभाग ने स्कूलों में देशभक्ति माहौल को और सुदृढ़ करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी, सहायताप्राप्त और निजी विद्यालयों में वंदे मातरम का सामूहिक गायन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

शिक्षा निदेशक द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि—

  • प्रत्येक स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान वंदे मातरम का गायन सुनिश्चित किया जाए।

  • सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों को गीत की सही प्रस्तुति और शुद्ध उच्चारण के साथ गाने के लिए प्रोत्साहित करें।

  • आदेश का पालन न करने पर संबंधित विद्यालयों से स्पष्टीकरण भी लिया जा सकता है।

विभाग का कहना है कि यह कदम विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, संवैधानिक मूल्यों और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

शेयर करें:WhatsAppFacebook

संबंधित ख़बरें