सोमेश्वर में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाने गया युवक डूबा, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
गीता जोशी (संपादक) · 10 मार्च 2026 | 03:37 pm

अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र में एक दुखद हादसे में नदी में नहाने गया 20 वर्षीय युवक डूब गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर युवक को नदी से बाहर निकाला और तुरंत निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि सोमेश्वर के मनान क्षेत्र के पास एक युवक नदी में नहाने के लिए गया था और अचानक गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया।
घटना के बाद युवक को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर ले जाया गया, जहां डॉ. कमलेश जोशी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान गोकुल नेगी (20 वर्ष) पुत्र हेम सिंह, निवासी ग्राम उटिया, थाना धौलछीना के रूप में हुई है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, अल्मोड़ा के अनुसार मामले की विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

मानसून की तैयारियों को लेकर अल्मोड़ा में जिलास्तरीय बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
20 जुलाई 2026 | 05:47 pm

अल्मोड़ा में 12 दिवसीय धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित
18 जुलाई 2026 | 03:26 pm

अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
18 जुलाई 2026 | 12:29 pm

हरेला पर्व पर गरुड़ाबाज में राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम, जागेश्वर क्षेत्र के लिए आठ घोषणाएं
16 जुलाई 2026 | 08:13 pm