"रन फॉर यूनिटी: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश गूंजा"
मुख्य संपादक31 अक्टूबर 2025 | 02:16 PM

अल्मोड़ा, 31 अक्तूबर 2025
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का हुआ आयोजन।
राष्ट्र के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जिले में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा समेत अन्य द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, पुलिस बल, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्वयंसेवी संगठन तथा आम नागरिक शामिल हुए।
रन फॉर यूनिटी की शुरुआत हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम से हुई, जो नवीन पार्किंग स्थल टेस्ट स्टैंड तिराहा पर संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने हाथों में एकता के संदेश वाले बैनर और तख्तियां लेकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को सशक्त आधार प्रदान किया, हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने सरदार पटेल जी के समर्पण और देश की एकता में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने सभी से देश की एकता में अपनी अपनी भूमिका का निर्वहन करने का आव्हान किया। जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों से अपील भी की, कि सभी स्वच्छता को प्राथमिकता दें और इस कार्य में अपना अपना योगदान करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने युवाओं से राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, 589 परीक्षार्थी होंगे शामिल
23 जुलाई 2026 | 07:23 PM

अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक: जिलाधिकारी ने दिए दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधार के निर्देश
23 जुलाई 2026 | 07:12 PM

अल्मोड़ा में कांग्रेस और युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली घटना के विरोध में निकाला जुलूस
22 जुलाई 2026 | 06:14 PM

अल्मोड़ा: दन्या पुलिस ने गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में चलाया जन जागरूकता अभियान
21 जुलाई 2026 | 07:18 PM