20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा: कम प्रदर्शन पर जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
गीता जोशी (संपादक) · 1 अप्रैल 2026 | 02:17 pm

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल ने कलेक्ट्रेट में 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों से कार्यक्रम के तहत किए जाने वाले कार्यों, लक्ष्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने योजनाओं में कम प्रदर्शन करने वाले विभागों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि 20 सूत्रीय कार्यक्रम सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसके तहत विभिन्न विभागों के कार्यों की रैंकिंग तैयार की जाती है।
जिलाधिकारी ने निम्न रैंकिंग प्राप्त विभागों के अधिकारियों को रैंक सुधार हेतु कार्यों का क्रियान्वयन सही, पारदर्शी और शत-प्रतिशत तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त लक्ष्यों की पूर्ति हेतु फील्ड स्तर पर पहुंचकर कार्यों को पूरा करवाने को कहा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेणु भंडारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित ख़बरें

मानसून की तैयारियों को लेकर अल्मोड़ा में जिलास्तरीय बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
20 जुलाई 2026 | 05:47 pm

अल्मोड़ा में 12 दिवसीय धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित
18 जुलाई 2026 | 03:26 pm

अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
18 जुलाई 2026 | 12:29 pm

हरेला पर्व पर गरुड़ाबाज में राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम, जागेश्वर क्षेत्र के लिए आठ घोषणाएं
16 जुलाई 2026 | 08:13 pm