अल्मोड़ा: मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा, दलों से बीएलए नियुक्ति का आग्रह
गीता जोशी (संपादक) · 23 फ़रवरी 2026 | 04:34 pm

अल्मोड़ा: आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम तथा प्री-एसआईआर (Pre-SIR) की प्रगति की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित हुई। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी युक्ता मिश्र ने इसकी अध्यक्षता की।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से अपील की कि वे अपने स्तर से बूथ लेवल एजेंट-1 (बीएलए-1) और बूथ लेवल एजेंट-2 (बीएलए-2) की नियुक्ति जल्द सुनिश्चित करें। इसका उद्देश्य मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना है।
बैठक में बताया गया कि जनपद के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 5,32,944 मतदाता पंजीकृत हैं। प्री-एसआईआर के तहत 95.57 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण हो चुकी है, जो एक महत्वपूर्ण प्रगति है।
जिन बूथों पर मैपिंग कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई, उन संबंध में राजनैतिक दलों से अपेक्षा की गई। उनसे कहा गया कि वे संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से समन्वय कर शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने में सक्रिय सहयोग करें।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से इस महत्वपूर्ण कार्य को समन्वय एवं सहभागिता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करने का आग्रह किया।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत समेत विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे।
संबंधित ख़बरें

मानसून की तैयारियों को लेकर अल्मोड़ा में जिलास्तरीय बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
20 जुलाई 2026 | 05:47 pm

अल्मोड़ा में 12 दिवसीय धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित
18 जुलाई 2026 | 03:26 pm

अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
18 जुलाई 2026 | 12:29 pm

हरेला पर्व पर गरुड़ाबाज में राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम, जागेश्वर क्षेत्र के लिए आठ घोषणाएं
16 जुलाई 2026 | 08:13 pm