अल्मोड़ा में 12 दिवसीय धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित
गीता जोशी (संपादक) · 18 जुलाई 2026 | 03:26 pm

अल्मोड़ा: भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हवालबाग में आयोजित 12 दिवसीय गृह निर्मित धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन किया गया और सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
प्रमाणपत्र वितरित किए गए
संस्थान के निदेशक राकेश रोशन विश्वकर्मा ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
तकनीकी एवं उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी प्रशिक्षण चंद्र प्रकाश जोशी द्वारा तथा सामान्य उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण हरीश सती द्वारा दिया गया। प्रशिक्षणार्थियों को द्वाराहाट स्थित धूप निर्माण इकाई का भ्रमण भी कराया गया, जिससे उन्हें व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हो सके।
ये रहे उपस्थित
समापन कार्यक्रम में संस्थान के राजेंद्र सिंह रावत, दयाल फर्त्याल, पियूष शाह, मनोज चौहान, देवेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
संबंधित ख़बरें

मानसून की तैयारियों को लेकर अल्मोड़ा में जिलास्तरीय बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
20 जुलाई 2026 | 05:47 pm

अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
18 जुलाई 2026 | 12:29 pm

हरेला पर्व पर गरुड़ाबाज में राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम, जागेश्वर क्षेत्र के लिए आठ घोषणाएं
16 जुलाई 2026 | 08:13 pm

अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुला, वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
14 जुलाई 2026 | 08:11 pm