अल्मोड़ा में ऑपरेशन मर्यादा के तहत पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के चालान
गीता जोशी (संपादक) · 17 मई 2026 | 12:47 pm

अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के समस्त थाना और कोतवाली प्रभारियों को सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में ऑपरेशन मर्यादा और ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।
पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में 16 मई को अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मोरनौला नरेश कोहली और पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत सघन जांच की।
इस अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए 5 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सार्वजनिक स्थानों पर न्यूशैंस फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त न होने की कड़ी चेतावनी दी। अधिकारियों ने सूचित किया कि यदि भविष्य में दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कृत्य पाए गए, तो संबंधितों के विरुद्ध और अधिक कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
संबंधित ख़बरें

मानसून की तैयारियों को लेकर अल्मोड़ा में जिलास्तरीय बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
20 जुलाई 2026 | 05:47 pm

अल्मोड़ा में 12 दिवसीय धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित
18 जुलाई 2026 | 03:26 pm

अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
18 जुलाई 2026 | 12:29 pm

हरेला पर्व पर गरुड़ाबाज में राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम, जागेश्वर क्षेत्र के लिए आठ घोषणाएं
16 जुलाई 2026 | 08:13 pm