अल्मोड़ा में रीप परियोजना के नवनियुक्त कार्मिकों का प्रशिक्षण प्रारंभ
गीता जोशी (संपादक) · 18 मार्च 2026 | 04:18 pm

अल्मोड़ा: ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) के तहत नवनियुक्त कार्मिकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अल्मोड़ा नगर के एक होटल में शुरू हुआ। जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान राजेश मठपाल ने इसकी जानकारी दी।
कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम्य विकास विभाग, अल्मोड़ा के परियोजना निदेशक द्वारा किया गया। यह प्रशिक्षण मुख्य विकास अधिकारी के दिशानिर्देशन में एनआरएलएम द्वारा गठित तथा ग्रामोत्थान, रीप द्वारा अंगीकृत क्लस्टरों के नवनियुक्त कार्मिकों हेतु आयोजित किया गया है।
प्रशिक्षण के प्रथम दिन परियोजना के जिला स्तरीय कार्मिकों सहित विकासखण्ड चौखुटिया, भिक्यासैंण, सल्ट, स्याल्दे एवं ताकुला के सीएलएफ के नवनियुक्त कार्मिकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास विभाग, एन तिवारी ने उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत कर रीप परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्मिकों से अपने सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा समूह की महिलाओं एवं दूरस्थ क्षेत्रों की जनता तक सरकारी विकास योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का निर्देश दिया, ताकि जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान एक परिचय सत्र आयोजित हुआ। इसके उपरांत, सहायक प्रबंधक (मूल्यांकन एवं अनुश्रवण) ने पीपीटी के माध्यम से परियोजना की गतिविधियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। वहीं, सहायक प्रबंधक (वैल्यू चेन) ने परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न वैल्यू चेन पर विस्तार से चर्चा की।
समापन सत्र में परियोजना निदेशक ने प्रशिक्षणार्थियों को परियोजना की गतिविधियों को समयबद्ध एवं जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्हें उनके कार्यक्षेत्र, उद्यम स्थापना, व्यवसाय विकास, बाजार व्यवस्था एवं लाभ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गईं।
इस प्रशिक्षण में परियोजना निदेशक, जिला परियोजना प्रबंधक, सहायक प्रबंधक (संस्थाएं एवं समावेशन, मूल्यांकन एवं अनुश्रवण, सेल्स, वैल्यू चेन, लाइवलीहुड), यंग प्रोफेशनल्स एवं पांचों विकासखण्डों के एम एंड ई तथा सीएलएफ के नवनियुक्त कार्मिकों सहित लगभग 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
संबंधित ख़बरें

मानसून की तैयारियों को लेकर अल्मोड़ा में जिलास्तरीय बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
20 जुलाई 2026 | 05:47 pm

अल्मोड़ा में 12 दिवसीय धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित
18 जुलाई 2026 | 03:26 pm

अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
18 जुलाई 2026 | 12:29 pm

हरेला पर्व पर गरुड़ाबाज में राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम, जागेश्वर क्षेत्र के लिए आठ घोषणाएं
16 जुलाई 2026 | 08:13 pm