उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज, कई जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी
गीता जोशी (संपादक) · 16 मार्च 2026 | 04:20 pm

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी दिनों में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसी दिन हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में आंधी, बिजली गिरने और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तीव्र हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर तेज वर्षा के दौर भी देखे जा सकते हैं।
17 मार्च को राज्य में मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान है।
वहीं, 18 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में एक बार फिर गरज-चमक और तेज हवाओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
19 मार्च के लिए हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। साथ ही, इसी दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया है कि बागेश्वर जिले में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी आशंका है।
खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए, मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
संबंधित ख़बरें

मानसून की तैयारियों को लेकर अल्मोड़ा में जिलास्तरीय बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
20 जुलाई 2026 | 05:47 pm

अल्मोड़ा में 12 दिवसीय धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित
18 जुलाई 2026 | 03:26 pm

अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
18 जुलाई 2026 | 12:29 pm

हरेला पर्व पर गरुड़ाबाज में राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम, जागेश्वर क्षेत्र के लिए आठ घोषणाएं
16 जुलाई 2026 | 08:13 pm