सराईखेत में वाहन दुर्घटना, 5 घायलों को अस्पताल भेजा गया
गीता जोशी (संपादक) · 20 फ़रवरी 2026 | 09:52 am

अल्मोड़ा। सराईखेत डोटियाल के पास कटपतिया क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना 112 के माध्यम से जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल 7 से 8 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया। प्र० तहसीलदार सुनील दत्त सिमल्टी, 108 कोडिनेटर अल्मोड़ा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्ट को तुरंत सूचित किया गया।
इसके बाद 108 एंबुलेंस सेवा और थाना सल्ट की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार दो व्यक्ति सामान्य स्थिति में हैं, जबकि अन्य पांच घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
संबंधित ख़बरें

मानसून की तैयारियों को लेकर अल्मोड़ा में जिलास्तरीय बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
20 जुलाई 2026 | 05:47 pm

अल्मोड़ा में 12 दिवसीय धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित
18 जुलाई 2026 | 03:26 pm

अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
18 जुलाई 2026 | 12:29 pm

हरेला पर्व पर गरुड़ाबाज में राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम, जागेश्वर क्षेत्र के लिए आठ घोषणाएं
16 जुलाई 2026 | 08:13 pm