बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी, 1 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
गीता जोशी (संपादक) · 30 जून 2026 | 08:57 pm

बागेश्वर: मौसम विभाग की ओर से 1 जुलाई 2026 को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
आदेश के अनुपालन के निर्देश
जारी आदेश के अनुसार 1 जुलाई 2026, बुधवार को सभी संबंधित विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश में कहा गया है कि उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
संबंधित ख़बरें

बागेश्वर में जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू से हमले में मौत, पुलिस जांच में जुटी
18 जुलाई 2026 | 11:33 am

बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी के चलते 2 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे
2 जुलाई 2026 | 06:33 am

दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को मिले जीवनोपयोगी सहायक उपकरण
24 जून 2026 | 04:15 pm

बागेश्वर की बेटी प्रेमा रावत ने किया भारतीय टीम के लिए डेब्यू, उत्तराखंड में खुशी की लहर
22 जून 2026 | 11:52 am