गैस वितरण व्यवस्था सुचारु रखने की अपील: सीधे गोदामों पर जाने से बचें उपभोक्ता
गीता जोशी (संपादक) · 14 मार्च 2026 | 06:49 pm

चम्पावत: जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के समस्त गैस उपभोक्ताओं के लिए एक सूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बढ़ते कॉल वॉल्यूम के कारण ऑनलाइन बुकिंग, डीएसी (DAC) तथा ओटीपी (OTP) जनरेशन की प्रक्रिया में अस्थायी तकनीकी बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इसके कारण कई उपभोक्ता गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए सीधे गैस गोदामों पर पहुंच रहे हैं, जिससे वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
अधिकारी ने बताया कि गैस गोदामों पर उपभोक्ताओं की अनावश्यक भीड़ के कारण गैस एजेंसियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित पॉइंट डिलीवरी एवं होम डिलीवरी व्यवस्था में व्यवधान आ रहा है। इससे उन उपभोक्ताओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जो अपने घर या निर्धारित स्थान पर गैस सिलेंडर की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के निवासियों से अपील की है कि वे गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए अनावश्यक रूप से गैस गोदामों पर न जाएं। उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसी में जाकर ऑफलाइन माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं। साथ ही, तकनीकी समस्या दूर होने पर ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग कर अपने निर्धारित स्थान (घर या पॉइंट) पर ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनपद में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि प्रत्येक उपभोक्ता तक समय पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
संबंधित ख़बरें

पांवटा साहिब सीमा पर शांति व्यवस्था: प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच सकारात्मक वार्ता जारी
27 जून 2026 | 09:27 am

उत्तराखंड में 29 जून को दस्तक देगा मानसून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी
25 जून 2026 | 10:59 pm

बागेश्वर की बेटी प्रेमा रावत ने किया भारतीय टीम के लिए डेब्यू, उत्तराखंड में खुशी की लहर
22 जून 2026 | 11:52 am

हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त पर बर्खास्तगी की संस्तुति
19 जून 2026 | 07:35 pm