देवभूमि उत्तराखंड

चम्पावत में आबकारी राजस्व ₹93.80 करोड़ तक पहुंचा

गीता जोशी (संपादक) · 4 अप्रैल 2026 | 08:09 pm

चम्पावत में आबकारी राजस्व ₹93.80 करोड़ तक पहुंचा
विज्ञापन (Top) · Ad Space

चम्पावत: जनपद चम्पावत में आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है। इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर जिले का कुल आबकारी राजस्व ₹93 करोड़ 80 लाख तक पहुंच गया है।

जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल शाह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गत वित्तीय वर्ष में यह आंकड़ा ₹71 करोड़ था। इस प्रकार, वर्तमान वित्तीय वर्ष में ₹22 करोड़ 80 लाख की वृद्धि दर्ज की गई है।

अधिकारी शाह के अनुसार, यह वृद्धि अवैध मदिरा की बिक्री पर सख्त नियंत्रण, लगातार प्रवर्तन कार्रवाई, नियमित निरीक्षण तथा एक पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है। विभाग के सुनियोजित प्रयासों से राजस्व संग्रहण में निरंतर सुधार संभव हुआ है।

विभाग वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी प्रवर्तन गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें