चम्पावत में भारी बारिश के अलर्ट पर 18 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
गीता जोशी (संपादक) · 17 जुलाई 2026 | 09:19 pm

चम्पावत: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 18 जुलाई 2026 के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट और भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को जनपद चम्पावत के सभी राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई स्थगित रहेगी। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
ऑनलाइन संचालित होंगी शैक्षणिक गतिविधियां
आदेश में कहा गया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किए जाएंगे।
आदेश के पालन के निर्देश
मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना: धननाथ गोस्वामी के 'मंगलदीप मिस्ठान भंडार' ने चंपावत में आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की
20 जुलाई 2026 | 02:02 pm

चंपावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट: प्रशासन हाई अलर्ट पर, नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील
19 जुलाई 2026 | 08:09 pm

टनकपुर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, 1200 फलदार और छायादार पौधे वितरित
16 जुलाई 2026 | 08:00 pm

चम्पावत के श्रद्धालुओं ने सोमनाथ में सिताकुंड के जल से किया ज्योतिर्लिंग का अभिषेक
16 जुलाई 2026 | 10:31 am