टनकपुर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, 1200 फलदार और छायादार पौधे वितरित
गीता जोशी (संपादक) · 16 जुलाई 2026 | 08:00 pm

टनकपुर: हरेला पर्व के अवसर पर सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा खेल मैदान, भूमिया मंदिर के निकट आमबाग-छीनीगोठ क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिसर में पौधे लगाए गए और लगभग 1200 फलदार एवं छायादार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम में आम, लीची, अमरूद, नींबू, कटहल, जामुन, आंवला और अर्जुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए। आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और पौधरोपण को बढ़ावा देना था।
जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने की भागीदारी
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, किरन देवी, मनोज कालाकोटी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, सरोज चंद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, ग्राम प्रधान राधिका चंद, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी, ग्राम प्रधान छीनीगोठ इंद्रदेव विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार और नगर पालिका अध्यक्ष बनबसा रेखा देवी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष टनकपुर तुलसी कुंवर, मंडल अध्यक्ष बनबसा कमलेश भट्ट, दीपक पचोली, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भैरव दत्त जोशी, मंडल महामंत्री टनकपुर कुमुद जोशी, हरीश कॉलोनी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।
पौधों की देखरेख का संदेश
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखरेख करने की अपील की गई। आयोजन में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने में सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया गया।
संबंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना: धननाथ गोस्वामी के 'मंगलदीप मिस्ठान भंडार' ने चंपावत में आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की
20 जुलाई 2026 | 02:02 pm

चंपावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट: प्रशासन हाई अलर्ट पर, नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील
19 जुलाई 2026 | 08:09 pm

चम्पावत में भारी बारिश के अलर्ट पर 18 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
17 जुलाई 2026 | 09:19 pm

चम्पावत के श्रद्धालुओं ने सोमनाथ में सिताकुंड के जल से किया ज्योतिर्लिंग का अभिषेक
16 जुलाई 2026 | 10:31 am