देवभूमि उत्तराखंड

देहरादून में भीषण गर्मी का असर: 27 अप्रैल को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

गीता जोशी (संपादक) · 26 अप्रैल 2026 | 08:35 pm

देहरादून में भीषण गर्मी का असर: 27 अप्रैल को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
विज्ञापन (Top) · Ad Space

देहरादून जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी और वर्तमान हालात को देखते हुए 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

प्रशासन के अनुसार, अत्यधिक तापमान और लू के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। खासकर बच्चों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।


जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें