लोहाघाट में रोजगार मेला: 2000 रिक्त पदों पर नियुक्ति के अवसर
गीता जोशी (संपादक) · 1 अप्रैल 2026 | 04:31 pm

चम्पावत: जिला प्रशासन चम्पावत के तत्वावधान में 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में लगभग 2000 रिक्त पदों पर नियुक्तियां प्रदान की जाएंगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि हेता ऑर्गेनिक, पुखराज हेल्थकेयर, क्वैस क्रॉप, जेबीएम ग्रुप, गणेश प्रा. लि., नील मैटल, सनसेरा और स्पार्क मिन्डा युवा शक्ति फाउंडेशन सहित आठ से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि मेले में शामिल होंगे। इन कंपनियों द्वारा लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक और बी.टेक निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल चम्पावत, पंतनगर, रुद्रपुर, नोएडा तथा हरियाणा में रहेगा। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी आवश्यक है। चयनित उम्मीदवारों को उनके पद और योग्यतानुसार 10,000 से 25,000 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 10:00 बजे स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में उपस्थित हों। उन्हें अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेले में आने वाले अभ्यर्थियों को कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
मेले में शामिल होने के लिए नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह मेला स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का एक प्रमुख मंच है। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की ताकि वे अपनी योग्यतानुसार स्वरोजगार और रोजगार के अवसरों से जुड़ सकें।
संबंधित ख़बरें

पांवटा साहिब सीमा पर शांति व्यवस्था: प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच सकारात्मक वार्ता जारी
27 जून 2026 | 09:27 am

उत्तराखंड में 29 जून को दस्तक देगा मानसून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी
25 जून 2026 | 10:59 pm

बागेश्वर की बेटी प्रेमा रावत ने किया भारतीय टीम के लिए डेब्यू, उत्तराखंड में खुशी की लहर
22 जून 2026 | 11:52 am

हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त पर बर्खास्तगी की संस्तुति
19 जून 2026 | 07:35 pm