नैनीताल

हरकपुर क्वीरा (लक्ष्मी विहार) में सीसी रोड का लोकार्पण, करोड़ों के विकास कार्य गिनाते हुए विकास भगत ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई

मुख्य संपादक · 19 जुलाई 2026 | 08:24 pm

हरकपुर क्वीरा (लक्ष्मी विहार) में सीसी रोड का लोकार्पण, करोड़ों के विकास कार्य गिनाते हुए विकास भगत ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
विज्ञापन (Top) · Ad Space

हल्द्वानी। भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने हरकपुर क्वीरा (लक्ष्मी विहार) से प्राथमिक विद्यालय हरकपुर क्वीरा तक निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों से लेकर शहरों तक आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने हल्द्वानी एवं कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, सिंचाई और शहरी विकास से जुड़ी करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

नहर कवरिंग और सड़क परियोजनाओं पर विशेष जोर

विकास भगत ने कहा कि कालाढूंगी विधानसभा में वर्षों से लंबित नहर कवरिंग परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया गया है। साईं अस्पताल क्षेत्र से सिविल अस्पताल के पीछे, क्रांता बैंक्वेट हॉल, .देवलचौड़ चौराहा और हुंडई शोरूम तक नहर कवरिंग के लिए करीब 24 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में चार प्रमुख नहर कवरिंग परियोजनाओं पर लगभग 75 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किए जा रहे हैं।

 

उन्होंने बताया कि कठघरिया से कमलुवागांजा तक समानांतर नहर को कवर करने के लिए लगभग 34 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहीं चौफुला,, ऊंचापुल और हिम्मतपुर क्षेत्र में भी लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से नहर कवरिंग का कार्य प्रगति पर है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद सड़क संपर्क बेहतर होगा और वैकल्पिक मार्ग विकसित होंगे।

बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने की तैयारी

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र में लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग और बिजली कटौती की समस्या के समाधान के लिए तीन नए बिजली सब-स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। आईटीआई क्षेत्र का सब-स्टेशन परीक्षण चरण में है, जबकि अन्य परियोजनाओं पर भी तेजी से काम चल रहा है। सभी सब-स्टेशनों को इंटरकनेक्ट किया जाएगा ताकि बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय और सुचारु हो सके।

चौराहों का चौड़ीकरण और फोर लेन सड़क

उन्होंने बताया कि करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से लामाचौड़ कठघरिया , ऊंचापुल, सोनखेड़ा, पीलीकोठी, लालडांट, कालाढूंगी रोड,  देवला तल्ला, गन्ना सेंटर और नरेटा रोड सहित कई प्रमुख चौराहों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। वहीं कठघरिया-हल्द्वानी मार्ग पर लगभग 58 करोड़ रुपये की लागत से सड़क चौड़ीकरण और आधुनिक ड्रेनेज निर्माण का कार्य जारी है। रिवर चौर से ऋतुपुर-मटकोटा तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी पूरा किया जा चुका है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार

विकास भगत ने कहा कि सुशीला तिवारी अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर, एसएनसीयू (Special Newborn Care Unit), अत्याधुनिक एमआरआई मशीन और कैथ लैब जैसी सुविधाओं का विस्तार किया गया है। साथ ही हल्द्वानी तहसील परिसर में लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित ‘नमो भवन’ के निर्माण की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है, जिससे विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकें।

हरकपुर क्वीरा में सीसी रोड का लोकार्पण

विकास भगत ने हरकपुर क्वीरा (लक्ष्मी विहार) से प्राथमिक विद्यालय हरकपुर क्वीरा तक निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण करते हुए कहा कि इस सड़क के बनने से स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सीसी रोड, संपर्क मार्ग और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास पर सरकार लगातार कार्य कर रही है।

 

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान भीम सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष तरुण (लमाचौड़), कॉलोनी प्रतिनिधि हरीश भट्ट, मनोज जोशी, भगवंत मेहरा, केदार धामी, बहादुर सिंह नगरकोटी, गोविंद सिंह कपकोटी, पंकज मेवारी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। इस दौरान लगातार हो रही बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और भारी संख्या में क्षेत्रवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई

अपने संबोधन के अंत में विकास भगत ने कहा कि विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी से टिकट पाने की इच्छा व्यक्त की है। यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें अवसर देता है तो वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता से आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में समर्थन देने की अपील की।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें