18 जुलाई से शुरू होगी रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस, रेल मंत्री करेंगे वर्चुअल शुभारंभ
गीता जोशी (संपादक) · 17 जुलाई 2026 | 09:24 pm

गोरखपुर: रेल मंत्रालय की स्वीकृति के बाद रामनगर-देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस का संचालन 18 जुलाई 2026 से शुरू होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन विशेष गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर इस नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ करेंगे।
रामनगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद अनिल बलूनी, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर, इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहेंगे।
क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी
रेल मंत्रालय के अनुसार क्षेत्रीय जनता की रामनगर और देहरादून के बीच अंतरनगरीय एक्सप्रेस ट्रेन की मांग को देखते हुए 15310/15309 रामनगर-देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति दी गई है। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।
छात्रों, किसानों और यात्रियों को मिलेगा लाभ
रेलवे के अनुसार इस ट्रेन के संचालन से छात्रों, किसानों, व्यापारियों सहित विभिन्न वर्गों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही लोगों को प्रदेश की राजधानी देहरादून और हरिद्वार जाकर उसी दिन वापस लौटने का विकल्प भी उपलब्ध होगा।
पर्यटन और धार्मिक यात्रा को मिलेगा बढ़ावा
नई ट्रेन सेवा से जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान आने वाले पर्यटकों और विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
संबंधित ख़बरें

हरकपुर क्वीरा (लक्ष्मी विहार) में सीसी रोड का लोकार्पण, करोड़ों के विकास कार्य गिनाते हुए विकास भगत ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
19 जुलाई 2026 | 08:24 pm

नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी: 20 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश
19 जुलाई 2026 | 08:20 pm

हरेला पर्व पर हल्द्वानी के राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में हुआ पौधरोपण
15 जुलाई 2026 | 05:00 pm

हल्द्वानी में तीन माह से वेतन लंबित होने की शिकायत, कुमाऊं आयुक्त ने भुगतान के निर्देश दिए
13 जुलाई 2026 | 04:02 pm