हल्द्वानी में HPCL ने शुरू की PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) सेवा: कई कॉलोनियों में कनेक्शन सक्रिय, DM ने हेल्पलाइन जारी कर LPG सरेंडर की अपील की
गीता जोशी (संपादक) · 28 अप्रैल 2026 | 05:01 pm

हल्द्वानी- ज़िलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि हल्द्वानी शहर में पीएनजी गैस कनैक्शन हीरा नगर, आकाशदीप कालोनी, बजरंग विहार, उदय भवानी-2, उत्तरांचल विहार, जज फार्म (ब्लाक ए,बी,सी,डी,ई,एफ एवं एच), दुर्गापाल गार्डन, मृदुल विहार एवं जोशी कालोनी क्षेत्रों में पीएनजी का संयोजन कर दिया गया है।*
जिलाधिकारी ने बताया कि इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आवेदकों द्वारा पीएनजी कनैक्शन हेतु पंजीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकांश घरों में पाइपलाइन एवं मीटर स्थापित हो चुके हैं।
उन्होंने जनता से अपील की है कि ऐसे सभी आवेदक जिन्होंने पीएनजी कनैक्शन हेतु पंजीकरण कराया वह हैल्पलाइन नम्बर 9412087899 पर सम्पर्क कर अपना पीएनजी कनैक्शन सक्रिय, निर्गत करायें। उन्होंने बताया कि नये उपभोक्ता जिनके घरों में पीएनजी कनैक्शन उपलब्ध है उन्हें घरेलू सिलेन्डर का लाभ नही दिया जायेगा।
*जिलाधिकारी ने समस्त पीएनजी कनैक्शन धारकों से अनुरोध किया है कि जिन लोगों के घरों में पीएनजी कनैक्शन के द्वारा गैस की आपूर्ति की जा रही है वे उपभोक्ता अपना एलपीजी कनैक्शन गैस एजेन्सी में जाकर तत्काल समर्पण कर देें, जिससे कि लोगों को पीएनजी की निर्बाध आपूर्ति का लाभ प्राप्त हो सके।*
संबंधित ख़बरें

पांवटा साहिब सीमा पर शांति व्यवस्था: प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच सकारात्मक वार्ता जारी
27 जून 2026 | 09:27 am

उत्तराखंड में 29 जून को दस्तक देगा मानसून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी
25 जून 2026 | 10:59 pm

बागेश्वर की बेटी प्रेमा रावत ने किया भारतीय टीम के लिए डेब्यू, उत्तराखंड में खुशी की लहर
22 जून 2026 | 11:52 am

हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त पर बर्खास्तगी की संस्तुति
19 जून 2026 | 07:35 pm