देवभूमि उत्तराखंड

अब आपदा की चेतावनी सीधे मोबाइल पर: उत्तराखंड में ‘सेल ब्रॉडकास्ट’ तकनीक शुरू

गीता जोशी (संपादक) · 3 मई 2026 | 10:34 am

अब आपदा की चेतावनी सीधे मोबाइल पर: उत्तराखंड में ‘सेल ब्रॉडकास्ट’ तकनीक शुरू
विज्ञापन (Top) · Ad Space

देहरादून– अब किसी भी आपदा की सूचना के लिए न तो ऐप डाउनलोड करने की जरूरत होगी और न ही इंटरनेट की—सरकार द्वारा शुरू की गई सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक के जरिए अब चेतावनी सीधे आपके मोबाइल पर पहुंचेगी।

यह अत्याधुनिक प्रणाली भारत सरकार द्वारा शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य आपदा के समय लोगों तक तेजी, सटीकता और विश्वसनीयता के साथ सूचना पहुंचाना है। खास बात यह है कि प्रभावित क्षेत्र में मौजूद हर व्यक्ति को एक साथ अलर्ट प्राप्त होगा।

किन आपदाओं की मिलेगी चेतावनी?

इस तकनीक के माध्यम से भारी बारिश, बादल फटना, आकाशीय बिजली, वनाग्नि, हिमस्खलन, तूफान/चक्रवात, बाढ़/फ्लैश फ्लड और भूस्खलन जैसी आपदाओं की समय रहते जानकारी मिलेगी।

कैसे काम करती है प्रणाली?

यह प्रणाली SACHET (CAP आधारित प्लेटफॉर्म) के जरिए संचालित होती है, जिसमें भारत मौसम विभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और वन सर्वेक्षण विभाग जैसी वैज्ञानिक संस्थाओं द्वारा जारी पूर्वानुमान सीधे सिस्टम में फीड किए जाते हैं।

मोबाइल पर कैसे मिलेगा अलर्ट?

  • तेज अलार्म ध्वनि बजेगी
  • मोबाइल वाइब्रेट होगा
  • स्क्रीन पर पॉप-अप मैसेज दिखाई देगा

क्या हैं इसकी खासियतें?

  • केवल प्रभावित क्षेत्र में ही अलर्ट
  • कुछ ही सेकंड में लाखों लोगों तक सूचना
  • स्थानीय भाषा में संदेश
  • बिना किसी रजिस्ट्रेशन के स्वतः अलर्ट प्राप्त

क्यों है यह जरूरी?

समय पर मिली चेतावनी आपको सुरक्षित स्थान तक पहुंचने का मौका देती है और सही जानकारी से आप घबराने की बजाय सही निर्णय ले सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी बल्कि आपके परिवार और समाज की भी सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

अलर्ट मिलने पर क्या करें?

  • किसी भी आपदा अलर्ट को नजरअंदाज न करें
  • संदेश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्देशों का पालन करें
  • परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें
  • अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें

याद रखें—हर अलर्ट आपकी सुरक्षा के लिए है।
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनहित में जारी।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें