देश-दुनिया

आधार अपडेट अब बेहद आसान — घर बैठे नाम, पता, जन्मतिथि बदलें, बायोमीट्रिक मात्र सेवा केंद्र पर!

मुख्य संपादक · 3 नवंबर 2025 | 06:18 am

आधार अपडेट अब बेहद आसान — घर बैठे नाम, पता, जन्मतिथि बदलें, बायोमीट्रिक मात्र सेवा केंद्र पर!
विज्ञापन (Top) · Ad Space

नई दिल्ली — आपका आधार कार्ड अब अपडेट करना पहले से काफी सरल हो गया है। अब कार्डधारकों को लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी जानकारियाँ आप घर बैठे ऑनलाइन बदल सकते हैं।

हालाँकि — फिंगरप्रिंट, आइरिस या फोटो जैसी बायोमीट्रिक जानकारी बदलने के लिए अभी भी सेवा केंद्र जाना होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, UIDAI ने घोषणा की है कि 14 जून 2026 तक ऑनलाइन आधारित अपडेट पूरी तरह मुफ्त रखी गई है। इस समय के दौरान आप शुल्क दिये बिना अपनी आधार विवरण सुधार सकते हैं।

सत्यापन प्रक्रिया भी सरल हुई है — आपके द्वारा दी गई जानकारी (जैसे नाम या पता) अब पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड जैसे सरकारी दस्तावेजों से स्वतः सत्यापित होगी।

📌 आधार-पैन लिंक अनिवार्य
हर पैन कार्डधारक को 31 दिसंबर 2025 तक अपना PAN कार्ड अपने आधार से लिंक करना अनिवार्य है। यदि आपने यह नहीं किया, तो 1 जनवरी 2026 से आपका पैन यदि आपका आधार अपडेट नहीं है, तो यह निष्क्रिय हो सकता है और भविष्य में टैक्स या अन्य वित्तीय प्रक्रियाओं में उपयोग नहीं किया जा सकेगा।। नए पैन आवेदन के समय आधार सत्यापन अब ज़रूरी होगा।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें