देवभूमि उत्तराखंड

गैस सिलेंडर वितरण: मार्च के छूटे उपभोक्ताओं को अप्रैल में मिलेगी नई डीएसी

गीता जोशी (संपादक) · 6 अप्रैल 2026 | 07:17 pm

गैस सिलेंडर वितरण: मार्च के छूटे उपभोक्ताओं को अप्रैल में मिलेगी नई डीएसी
विज्ञापन (Top) · Ad Space

चम्पावत: जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिन गैस उपभोक्ताओं को मार्च माह में डीएसी होने के बावजूद गैस सिलेंडर प्राप्त नहीं हो सका, उन्हें अब अप्रैल माह में नई डीएसी के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। यह डीएसी स्वतः जनरेट होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं ने अप्रैल माह में पूर्व में बुकिंग कराई है, उनकी डीएसी स्वतः (ऑटोमैटिक) पुनः जनरेट हो रही है। इसके लिए उन्हें अलग से कोई कार्य करने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी उपभोक्ता की नई डीएसी जनरेट नहीं हो रही है, तो वह संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर सकता है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें