देवभूमि उत्तराखंड

चम्पावत में मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए 2 करोड़ की योजना की घोषणा

गीता जोशी (संपादक) · 1 अप्रैल 2026 | 07:00 am

चम्पावत में मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए 2 करोड़ की योजना की घोषणा
विज्ञापन (Top) · Ad Space

चम्पावत: गांधी चौक, चम्पावत में आयोजित मुख्य सेवक संवाद एवं राष्ट्रीय ध्वज अनावरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने जनपद में मौन पालन (मधुमक्खी पालन) को बढ़ावा देने की घोषणा की। इसके साथ ही, उन्होंने 1000 परिवारों को मौन पालन से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का भी ऐलान किया। इन परिवारों को सर्वप्रथम चिन्हित किया जाएगा। इसके उपरांत, उन्हें वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि वे मौन पालन में पूर्ण दक्षता हासिल कर सकें।

इस महत्वपूर्ण योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री ने ₹2 करोड़ की धनराशि की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल चम्पावत में मौन पालन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति लाएगी। इससे स्थानीय लोगों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा युवाओं और महिलाओं के लिए नए स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें