देश-दुनिया

बिहार एग्जिट पोल्स रिजल्ट लाइव: ‘बिहार में बहार – नीतीश कुमार’, NDA को बहुमत का अनुमान

मुख्य संपादक · 11 नवंबर 2025 | 01:59 pm

बिहार एग्जिट पोल्स रिजल्ट लाइव: ‘बिहार में बहार – नीतीश कुमार’, NDA को बहुमत का अनुमान
विज्ञापन (Top) · Ad Space

पटना-बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल नतीजे सामने आने लगे हैं। अधिकांश सर्वेक्षणों में एनडीए (NDA) को बहुमत का अनुमान जताया गया है, जबकि महागठबंधन (MGB) पिछड़ता दिखाई दे रहा है।

10 प्रमुख सर्वे में से 8 सर्वे में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने का संकेत है। आंकड़ों के अनुसार, नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा-जेडीयू गठबंधन राज्य में अपनी पकड़ बनाए हुए है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और राज्य स्तर पर नीतीश कुमार के विकास एजेंडे ने मतदाताओं को प्रभावित किया है। वहीं, महागठबंधन बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर जनता को पूरी तरह साध नहीं पाया।

चुनाव आयोग के आधिकारिक नतीजे अभी आना बाकी हैं, लेकिन एग्जिट पोल्स के ये रुझान आने वाले परिणामों का रुख़ तय कर सकते हैं।

राज्य की जनता अब मतगणना के दिन का इंतज़ार कर रही है, जब यह स्पष्ट होगा कि क्या वाकई ‘बिहार में बहार – नीतीशे कुमार’ दोबारा सत्ता में वापसी कर पाएंगे या नहीं।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें