14 महीने से लंबित वेतन 25 नवंबर तक दें — डीएम आकांक्षा कोंडे की अल्मोड़ा मैग्नेसाइट प्रबंधन को सख्त चेतावनी
मुख्य संपादक · 4 नवंबर 2025 | 12:51 pm

बागेश्वर।
अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड के कर्मचारियों को 14 महीने से वेतन न मिलने पर सोमवार को जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कंपनी प्रबंधन को तलब कर कड़ी फटकार लगाई। बैठक के दौरान डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन 25 नवंबर तक किसी भी स्थिति में भुगतान किया जाए, अन्यथा प्रशासन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगा।
डीएम ने कहा कि लंबित वेतन के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
बैठक में डीएम ने ईपीएफओ अधिकारियों को कंपनी का ऑडिट शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कंपनी प्रबंधन को आदेश दिया कि कंपनी कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति एक सप्ताह के भीतर सुचारू कर दी जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी—
“निर्धारित समयसीमा का पालन न होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
बैठक में कर्मचारियों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई, जिसमें कॉलोनी की बुनियादी सुविधाओं एवं रख-रखाव की स्थिति को सुधारने पर जोर दिया गया।
संबंधित ख़बरें

बागेश्वर में जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू से हमले में मौत, पुलिस जांच में जुटी
18 जुलाई 2026 | 11:33 am

बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी के चलते 2 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे
2 जुलाई 2026 | 06:33 am

बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी, 1 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
30 जून 2026 | 08:57 pm

दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को मिले जीवनोपयोगी सहायक उपकरण
24 जून 2026 | 04:15 pm